फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में कोहरे के बीच धूप भी निकली, ठंड बरकरार

Fri, 26 Dec 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच निकली धूप और दिन में खुला कुछ मौसम। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर /चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर पिछले दो दिनों से कोहरे के बाद तीसरे दिन सुबह कोहरे के बीच कुछ धूप भी निकली, लेकिन सुबह सायं की ठंड का अहसास जारी रहा। पालिका प्रशासन की ओर से प्रमुख सार्वजनिक स्थल रोडवेज बस स्टेशन, पीलीभीत चुंगी, राजाराम चौक, उप जिला अस्पताल समेत अनेक स्थानों पर शाम होते ही अलाव जलाने का कार्य जारी है। साथ ही पालिका में निराश्रितों के लिए 10 बेड का रैन बसेरा भी बनाया गया है।
विज्ञापन

पालिका ने बताया कि अभी रैन बसेरा में कोई निराश्रित नहीं ठहरा है। इधर, शुक्रवार को जब लोग सुबह उठे तो कोहरे की जद में क्षेत्र था, लेकिन कुछ देर बाद हल्की धूप भी निकल आई, इससे अन्य दिनों की अपेक्षा दिन में ठंड से कुछ राहत रही, लेकिन फिर शाम होते ही ठंड का अहसास तेज हो गया।
चंपावत नगर में सुबह से बादल छाए रहे। हल्की सर्द हवाएं चलती रही। लोग ठंड के चलते घरों में दुबके रहे। अन्य दिनों जहां लोग समय से अपने काम पर निकल जाते थे, उन्हें आज ठंड के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में ही लोग हीटर और आग के सहारे नजर आए। करीब दो बजे गुनगुनी धूप ने कुछ हद तक लोगों को राहत दी, लेकिन शाम होते-होते ठंड भी बढ़ गई। शाम के समय नगर का अधिकतम तापमान छह और न्यूनतम दो डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय नगर के प्रमुख स्थानों पर जलाए गए अलाव के सहारे व्यापारियों और राहगीरों को गर्माहट मिली। देर शाम को ठंड इतनी अधिक बढ़ गई की लोग जेब से हाथ भी बाहर निकालने से गुरेज करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें