फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता स्वयंबर से लेकर वनवास तक की लीला के गीत गाए

विज्ञापन
लोहाघाट की रामलीला में गीतों का गायन करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर की रामलीला स्थगित होने के बाद कलाकार विभिन्न किरदारों के गीत गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला के चौथे दिन कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, सभासद राज किशोर साह, कोरियोग्राफर अतुल बुड़ाकोटी की मौजूदगी में कलाकारों ने सीता स्वयंवर के बाद अयोध्या लौटकर खुशी मनाने, राम का राज्याभिषेक करने, मंथरा की ओर से कैकेई को भरत के लिए राज्य और राम को बनवास के लिए भडक़ाने, राजा दशरथ से दो वरदान मांगने, राम, लक्ष्मण, सीता का वन की ओर प्रस्थान करने के गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर मुकेश साह, आनंद पुजारी, अमित साह, कैलाश खर्कवाल, ईश्वरी साह, अजय कलखुड़िया, कनिष्क राय, हिमांशु, मनीष, जीवन गहतोड़ी, जीवन कलौनी, पारस जुकरिया, सतीश राजन, क्षितिज जुकरिया, कैलाश बगौली, दीपक सुतेड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बनबसा के चंदनी में श्रीराम आरती का आयोजन
बनबसा (चंपावत)। चंदनी गांव में पहले नवरात्र से तालीम (अभ्यास) वाले स्थान पर प्रतिदिन कमेटी के सदस्यों की ओर श्रीराम आरती का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि विजयदशमी के दिन राम रावण युद्ध की लीला का प्रदर्शन कर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। अगले दिन सुंदर कांड पाठ के बाद हवन व प्रसाद वितरण के साथ ही रामलीला का परायण किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी संरक्षक बहादुर सिंह पाटनी व पुष्कर चंद, महामंत्री उमेश भट्ट, कोषाध्यक्ष गणेश उपाध्याय, सचिव जंगबहादुर थापा, उपाध्यक्ष कपिल भार्गव, कमेटी सदस्य निर्मला मौनी, अनिल चंद, धीरज चंद, राजू खत्री, खीम चंद, जनक चंद, अर्जुन चंद, दिनेश चंद, गणेश चंद मंचन निर्देशक सुरेश चंद, हारमोनियम वादक रविराज, तबला वादक अजय भट्ट आदि सहयोग दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें