खेतीखान में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्राथमिक वर्ग में सूरज मेहरा, जूनियर वर्ग में वीरेंद्र सिंह, छात्राओं में संगीता को चैंपियन घोषित किया गया।
शिक्षक सुरेंद्र वर्मा, प्रदीप ओली, संकुल क्रीड़ा प्रभारी टीसी भट्ट के संयोजन में हुई 100 मीटर प्राथमिक वर्ग की दौड़ में सूरज, बालिकाओं में संतोषी, 200 एवं 400 मीटर में भुवन सिंह, बालिकाओं में पायल, जूनियर वर्ग में हेम सिंह, बालिकाओं में संगीता पहले स्थान में रही। लंबी कूद में सूरज, आशीष, बालिकाओं में पायल, चंचला पहले, दूसरे स्थान में रही। प्राथमिक वर्ग की अंताक्षरी में प्राथमिक विद्यालय खुतेली अव्वल रहा, जबकि चित्रकला में सूरज, छात्राओं में पूजा, सुलेख में कमल, छात्राओं में भुवन पहले, दूसरे स्थान में रहे। निर्णायक के रूप में प्रमोद कर्नाटक, गोविंद ओली, ज्योति खर्कवाल, मनोहर जयदेव, मीना, प्रकाश भट्ट, सतीश ओली, गीता ओली, गिरधर सिंह, हरीश आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।