फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पांव में पायल, हाथ में कंगन हो माथे पे बिंदिया...

Sat, 22 Jun 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकारों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामलीला मैदान में श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर चल रहे समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम मची हुई है। दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या रुमझुमा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में शुक्रवार रात को सांस्कृतिक संध्या में रुमझुमा के डब्बू डांसर के नेतृत्व में सोनू ने जय-जय शिवकारा की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, नेपाली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। सी एकेडमी के नन्हें-मुन्ने कलाकारों की ओर से ‘जहां पांव में पायल, हाथ में कंगन हो माथे पे बिंदिया’ गीत पर दी गई शानदार प्रस्तुति काफी सराही गई।
दिव्यांशी भट्ट ने ‘झूठ बोले कव्वा काटे...’, सिया ने ‘बंदूक की गोली’, भाविका बिष्ट ने ‘तू जहां-जहां चलेगा’, आशीष ने ‘मेरी किस्मत के हर एक पन्ने पर’, विकास फत्र्याल ने कौन तुझे प्यार करेगा गीत पर दिलकश प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को हुई कबड्डी में महादेव टीम विजेता और लोहाघाट वरीयर्स उप विजेता रही। फैंसी ड्रेस में तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में काव्या ढेक, दीपाली, अनाया, पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में अनिका, अदविता, मयंक, नौ से 12 वर्ष में सिद्दीका, दिया, अखिल पहले तीन स्थानों पर रहे। 

आज होगा पुरस्कार वितरण 
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित समर फेस्टिवल के चौथे दिन शिवालय मंदिर में श्रमदान किया जाएगा। दोपहर बाद रामलीला मैदान में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 

आयोजन में ये लोग कर रहे हैं सहयोग 
आयोजन में सोना पंत, अंजलि, गीता मेहता, मीना ढेक, आर्यन थापा, सरताज, रवींद्र बिष्ट, विकास, आशीष, सचिन, विकास फर्त्याल, मोनिका, तुलसी, मुकेश साह, ईश्वरी लाल साह, भैरव राय, दीपक जोशी, प्रकाश राय, जीवन गहतोड़ी, शेखर गोरखा, हेमंत फर्त्याल, दानू सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी, दीशांत मेहता, रोहित पुनेठा, संदीप, पारस जुकरिया आदि सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें