रामलीला मैदान में श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित चार दिवसीय समर फेस्टिवल संपन्न हुआ। महोत्सव की अंतिम संध्या में बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में शनिवार रात को हुई सांस्कृतिक संध्या में बाल कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, नेपाली, फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।
पलक ने लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो न हो, कामिनी चौबे ने अंखियों के झरोखे से, अवंतिका जोशी ने अजनबी कौन हो तुम, आशीष पंत ने हरिया वर्दी मां म्यर काला बूटा छन, शुभम जोशी ने सुनले दगड़िया बात सुनी जा, अभिनव मेहता ने उत्तरायणी कौतिक लगी रो, सी एकेडमी के छात्रों की आयो रे आयो री की प्रस्तुति बेहद सराही गई।
आयोजन में मुकेश साह, ईश्वरी लाल साह, भैरव राय, दीप जोशी, दीपक जोशी, प्रकाश राय, जीवन गहतोड़ी, हेमंत पांडेय, शेखर गोरखा, हेमंत फर्त्याल, दानू सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी, दीशांत मेहता, रोहित पुनेठा, संदीप, पारस जुकरिया सोना पंत, अंजलि, गीता मेहता, मीना ढेक, आर्यन थापा, सरताज, रवींद्र बिष्ट, विकास, आशीष, सचिन, विकास फर्त्याल, मोनिका, तुलसी आदि ने सहयोग किया।