फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा की सुमेधा बनीं सर्वश्रेष्ठ बाल विधायक

विज्ञापन
देहरादून में मंत्री सुबोध उनियाल से सर्वश्रेष्ठ बाल विधायक का पुरस्कार प्राप्त करती बनबसा की सु - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। देहरादून में हुई उत्तराखंड बाल विधानसभा के लिए बनबसा निवासी सुमेधा उपाध्याय सर्वश्रेष्ठ बाल विधायक चुनीं गईं। सुमेधा ने बाल विधानसभा के सत्र में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आंगनबाड़ी की समस्या उठाई।
विज्ञापन

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सौजन्य से आयोजित बाल विधानसभा के लिए राज्य से 70 बच्चों का चयन किया गया था जिसमें चंपावत से सुमेधा उपाध्याय एवं दीक्षा खर्कवाल भी शामिल थीं। सुमेधा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ बाल विधायक चुने जाने पर उसे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कृत किया।
सुमेधा ने बताया कि बाल विधायक चयनित होने के बाद देहरादून में तीन दिनी प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद चौथे दिन बाल विधानसभा सत्र हुआ। उसने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आंगनबाड़ी भवनों की जीर्णशीर्ण हालत, टीएचआर राशन, पुष्टाहार नहीं मिलने के अलावा वेतन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आए दिन आंदोलन किए जाने की समस्या उठाई। सुमेधा ने बताया कि अगला बाल विधानसभा सत्र गैरसैंण में होगा।
विज्ञापन

सुमेधा के दादा बंशीधर उपाध्याय राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। पिता दीपक उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि मां सरोज उपाध्याय व्यवसायी हैं। सुमेधा बनबसा सेना छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में 11वीं की छात्रा है। वह गायत्री परिवार से भी जुड़ीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें