फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बाराकोट क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। बीते कई दिनों से लोहाघाट- बाराकोट मार्ग पर लगातार तेंदुआ दिखने से लोग खौफजदा हैं। गलचौड़ा से बाराकोट तहसील के बीच में कई बार तेंदुआ दिखने से शाम के वक्त लोग इस मार्ग पर आने जाने से बच रहे हैं। इससे पहले तेंदुआ एक स्कूटी सवार सहित कई कार सवारों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन

बाराकोट (पम्दा) निवासी हिमांशु जोशी लोहाघाट में एक दुकान में काम करते हैं। बीते दिवस वह मोटर साइकिल से शाम के वक्त लोहाघाट से अपने घर जा रहे थे। गलचौड़ा से गल्ला गांव के बीच उनकी मोटर साइकिल पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह काफी घबरा गए। हालांकि इस घटना से उन्हें कोई नुकसान नही हुआ। मधुसूदन जोशी ने बताया कि लोहाघाट से आते हुए शाम के वक्त कई बार तेंदुए को देख चुके हैं। उन्होंने बताया इस स्थान पर एक नहीं कई तेंदुए घूम रहे हैं क्योंकि एक ही समय पर लोगों को अलग-अलग स्थान पर तेंदुआ दिखा।
यूपीसीएल में तैनात संविदा कर्मी विपिन जोशी ने बताया कि बीते रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग पर तेंदुआ देखा गया। लगातार तेंदुआ दिखने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। उधर वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि बाराकोट में तेंदुए के आतंक की शिकायत मिली है। वन विभाग की टीम को क्षेत्र में भेज कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और डीएफओ को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें