फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वेटलिफ्टिंग में सुजल, पारस और सुनील प्रथम

Mon, 03 Mar 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 लोहाघाट में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्थानीय जिम में क्षेत्र के युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न भार वर्गों में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। उन्होंने नशे से दूर रहने और नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। वेटलिफ्टिंग 55-65 किलो भार वर्ग में सुजल मेहता, आयुष बोहरा, 65-75 किलो भार वर्ग में पारस फर्त्याल, अक्षत वर्मा, 75 किलो से ऊपर भार में सुनील बिष्ट, अनुनीत ढेक क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को पूर्व में मिस्टर चंपावत रहे पवन मेहरा, अशोक पुरी ने सम्मानित किया। इस दौरान हर्षित फर्त्याल, कमल मेहरा, रोहित भंडारी, सागर ढेक, कमल मेहरा, पवन मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें