टनकपुर (चंपावत)। होली पर्व के बाद शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर पालिका में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कूड़ा वाहनों को दुरुस्त रखने पर मंथन हुआ।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में पूर्णागिरि मेला और रमजान की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मेले से पूर्व कूड़ा वाहनों को दुरुस्त करने को लेकर तकनीकी जांच करने पर सहमति बनी। कूड़ा वाहनों के स्थान चिह्नित करने, मेले से पूर्व मस्जिद के नीचे पुलिया की सफाई कराने, पालिका मोहल्ला स्वच्छता समितियों के सफाई कार्यों की माॅनिटरिंग करने, रमजान के तहत वार्ड संख्या तीन, चार और पांच में सफाई कराने, कीटनाशकों का छिड़काव कराने, नेहरू पार्क के शौचालय की सफाई और मरम्मत कराने, ईद पर नेहरू पार्क के सामने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किए गए। वहां वार्ड सदस्य दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट आदि रहीं।