नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर पंचायत का उच्चीकरण कर उसे पालिका का दर्जा देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके चलते नागरिकों से उनकी राय मांगी जा रही है। पालिका में शामिल होने से लोगों को कई लाभ प्राप्त होने की बात कही गई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि जनता की मांग के बाद राज्य सरकार से नगर पंचायत को उच्चीकृत कर नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव पास करवाया जा रहा है। एक पखवाड़े के भीतर विचार-विमर्श करने को कहा गया। बैठक में आए चांदमारी के हयात सिंह तड़ागी, बची सिंह रावत, आरपी ओली आदि ने नगर पालिका में शामिल होने से लाभ जानने चाहे। प्राचार्य बीडी ओली, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, गोल्डी पाटनी, संजय पाटनी, रामदत्त बिष्ट, गोविंद पंगरिया ने ने विचार रखे।