टनकपुर (चंपावत)। एक वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शहर से लगे एक गांव के 65 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार रात घर में ही जहर खा लिया। परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. निहाल अख्तर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन हायर सेंटर ले जाते वक्त रात में ही वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी।