फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर पावर स्टेशन की जनरेटिंग यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन

Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/चंपावत। टनकपुर पावर स्टेशन के लिए एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि सामने आई है। पावर स्टेशन की जनरेटिंग यूनिट-1 का पूंजीगत रखरखाव सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इसे ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज कर दिया गया है। विशेष बात यह है कि इस जटिल कार्य को निर्धारित 110 दिनों की समय सीमा से दो दिन पहले ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

पावर स्टेशन के प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने इस सफलता पर पावर हाउस के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन 27 फरवरी को दोपहर 1:42 बजे संपन्न हुआ। प्रमुख ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की तकनीकी दक्षता, अथक परिश्रम और उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है। निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा होना हमारी सशक्त क्रियान्वयन क्षमता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें