फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत अस्पताल में राइनोलिथ का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से एक व्यक्ति के राइनोलिथ (नाक के भीतर बनी गांठ) का सफल ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया की राइनोलिथ शब्द राइनो यानी नाक और लिथोस यानी पत्थर से बना है। सीमांत गांव के 72 साल के एक बुजुर्ग के नाक से कभी-कभी खून आता था। वह अस्पताल आए तो दूरबीन से उनकी नाक की जांच की गई तो नाक के अंदर एक गांठ मिली। इससे कैंसर होने की संभावना को बल मिला रहा था।
इसके बाद सीटी स्कैन कराया गया। रिपोर्ट से भी कैंसर होने के संकेत मिले। नाक का कैंसर कम ही देखने को मिलता है। बुजुर्ग के शरीर के लक्षण भी कैंसर की पुष्टि कर रहे थे। नाक में घाव भी बन गया था। खून भी रिसने लगा था। अब दूरबीन विधि से गांठ को निकाल लिया गया है। सर्जरी के बाद बुजुर्ग अब खून आने की समस्या से पूरे तरह मुक्त हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है राइनोलिथ
इसमें खनिज और लवण शरीर मे चारों ओर जमा हो जाते हैं जो पत्थर जैसे हो जाते हैं जिसे राइनोलिथ कहा जाता है। राइनोलिथ से नाक में रुकावट, बदबूदार स्राव, सिरदर्द और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके लिए छोटे राइनोलिथ को हुक से निकाला जाता है जबकि बड़े राइनोलिथ के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें