पाटी में विकास संघ नगर पंचायत संगठन के पदाधिकारी और अन्य। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी नगर पंचायत अस्तित्व आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने पाटी के उत्थान और विकास के लिए विकास संघ नगर पंचायत संगठन का गठन किया। रामलीला मैदान में लोगों ने सर्वसम्मति से सूबेदार मेजर तेज सिंह बिष्ट को विकास संघ नगर पंचायत पाटी का अध्यक्ष मनोनीत किया।
राजेंद्र सिंह लडवाल और बहादुर सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, पीतांबर गहतोड़ी को महामंत्री, आनंद सिंह मेहता को सचिव, जगदीश टकवाल को कोषाध्यक्ष, प्रयाग दत्त उपाध्याय को उप कोषाध्यक्ष और सुरेश चंद्र गहतोड़ी, सुरेश चंद्र भट्ट, नवीन राम और गोपोश पचौली को संगठन मंत्री बनाया गया। साथ ही महेश चंद्र गहतोड़ी और महेश चंद्र जोशी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। बैठक में भागीरथ सोराड़ी, बहादुर सिंह मेहता, हरिनंदन गहतोड़ी, श्रीराम, जगदीश चंद्र पचौली, हरीश राम, केशव दत्त भट्ट, गुमान सिंह मौनी, रमेश चंद्र जोशी, दीपक जोशी, दीपक गहतोड़ी आदि थे। संवाद