टनकपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालती जीजीआईसी की छात्राएं।
- फोटो : TANAKPUR
छात्राओं ने टनकपुर में निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
एआरटीओ ने दी सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी, शपथ भी दिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से जीजीआईसी की छात्राओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान डबल हेलमेट वाहन चलाते मिले लोगों को चॉकलेट देकर शाबासी दी गई।
एआरटीओ रश्मि भट्ट की अगुवाई में छात्राओं ने हाथों में स्लोगनों के पोस्टर, बैनर लेकर जीजीआईसी से ककरालीगेट तक जागरूकता रैली निकाली। वहां एआरटीओ रश्मि और एसआई नीशू गौतम ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई भी बताई। कार्यक्रम में एआरटीओ कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज सनवाल, प्रधान सहायक जगदीश चंद्र भट्ट आदि भी थे।
फोटो 22 टीएनपी 01 पी व 02 पी।