फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया

Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुजनों और विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारीज की प्रतिनिधि बीके कमला और बीके आरती ने नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को आध्यात्मिकता, राजयोग और सकारात्मक सोच के माध्यम से तनावमुक्त, संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने विद्यार्थियों को अनुशासित, सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अभिषेक पाठक, एसोसिएट डीन डॉ. अंजली सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें