फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रोबोट की दुनिया जानी  

Mon, 12 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
रोबोट के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुलेठी के विज्ञान संसाधन केंद्र में नौ दिसंबर से चल रही विज्ञान कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर लंदन की टाइम लाइफ स्किल सोशल इंटरप्राइजेज के सह संस्थापक डॉ. अतुल पंत ने बच्चों का परिचय रोबोटिक साइंस से करवाया कराया। बताया भविष्य में अधिकांश कार्य रोबोट के माध्यम से किए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से रोबोट के कार्य करने तथा उस पर नियंत्रण के उपाय बताए। 
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. जीबी बिष्ट ने कहा कि हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए कुलेठी स्कूल में विज्ञान और गणित कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। उन्होंने डॉ. अतुल पंत का आभार जताया। कार्यक्रम में  प्रधानाध्यापिका आशा पांडेय, एमसी रस्यारा, जीबी रस्यारा, मोहन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें