फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सिखाए आपदा के दौरान बचाव के गुर

Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
छात्रों को सिखाए आपदा के दौरान बचाव के गुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पुलिस के आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेल की ओर से जीआईसी में छात्र-छात्राओं को संभावित आपदा के दौरान बचाव के गुर सिखाए गए।

आपदा प्रबंधन टीम ने छात्रों को भूकंप, आग लगने, भूस्खलन, वाहन दुर्घटना, मकान गिरने की संभावित घटनाओं के घटित होने के बाद प्रभावितों को किस तरह से तत्काल सुरक्षित स्थान में पहुंचाने और अस्पताल पहुंचाने के तौर तरीकों का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया।

दैवी आपदा में घायलों को निकालने के लिए मौके पर उपलब्ध लकड़ियों और कपड़ों के माध्यम से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने और उस पर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने संबंधी बारीकियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन टीम का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा में प्रभावितों को सुरक्षित निकालने के लिए विवेक से काम लेते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग सबसे प्रमुख कार्य होना चाहिए। स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स के दीपक भट्ट, मोहन सिंह अधिकारी, मोहन बिनवाल, धन सिंह, चंद्रशेखर आदि ने रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस मौके पर कोतवाल महेश चंद्र, पीआर विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी सहित जीआईसी और जीजीआईसी की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें