फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स:छेड़छाड़, उत्पी़ड़न पर चुप न रहें छात्राएं:प्रधानाचार्य

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में मिर्तोला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शपथ पत्र के साथ छात्र-छात्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत चंपावत ब्लॉक के मिर्तोला के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को अनिवार्य रूप से उच्च शिक्षित करने को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य गिरीश प्रसाद टम्टा की अध्यक्षता और जनकवि प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि बालिकाओं को शिक्षित कर ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान को कामयाब बनाया जा सकता है। इस मौके 60 छात्र-छात्राओं ने अपराजिता शपथ पत्र भरे। प्रधानाचार्य ने नारी सशक्तीकरण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला अपराध को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही बालिकाओं में भी आत्मविश्वास जगाना होगा। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण देने की भी राय रखी गई। किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर चुप रहने के बजाय तुरंत परिवार और स्कूल को जानकारी देने की अपील की गई। शिक्षक हरीश अधिकारी, आनंद अधिकारी, तुलसी राना, कविता नेगी ने नशे को अपराध की बड़ी वजह बताते हुए नागरिकों एवं पुलिस के सहयोग से नशे के खिलाफ जागरूकता के प्रसार पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कमला आर्या, किरन भट्ट, प्रीति नरियाल, वंदना भट्ट, बबीता बोहरा, तुलसी राना, लक्ष्मी परवाल, किरन, करिश्मा नरियाल, भागीरथी परवाल, गीता, पूजा परवाल, निर्मला नरियाल सहित 60 से ज्यादा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें