चंपावत के राजकीय पीजी कालेज में आफलाइन प्रवेश को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राजकीय पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में छात्रों ने प्राचार्य राधेश्याम भट्ट के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी की गई थी। कोविड-19 के संक्रमण के कारण काफी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं। इससे महाविद्यालय में अधिकतर संकायों में सीटें रिक्त रह गई हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया फिर से जारी किए जाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में मयंक बोहरा, अंकित खर्कवाल, रोहित खर्कवाल, ज्योति जोशी, निर्मला पांडेय, नेहा सामंत, कुशाग्र वर्मा, अमित रावत, अमन टम्टा आदि शामिल थे।