फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट के रजत ने उत्तीर्ण की जेईई एडवांस परीक्षा

Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) मद्रास की ओर से आयोजित जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) एडवांस में लोहाघाट के रजत जोशी ने सफलता हासिल की है। रजत आईआईटी में प्रवेश पाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के पहले छात्र हैं। उन्होंने इसी साल नैनीताल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

लोहाघाट विकासखंड के चनोड़ा गंगनौला गांव के निवासी रजत जोशी ने पहले प्रयास में ऑनलाइन कोचिंग और खुद अध्ययन कर यह कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इसी साल आईएससी बोर्ड की इंटर की परीक्षा सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल से 95 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। रजत ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें