फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर कॉलेज में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी

Fri, 12 Sep 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के डिग्री काॅलेज परिसर में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं से वार्ता करी प्राचार्य डाॅ.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री काॅलेज में विषय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं का 23 दिनों से चल रहा धरना जारी रहा। दिनरारत छात्रों के धरना देने से कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शाम 5.30 बजे कॉलेज गेट बंद करने और रात 10 बजे से संपूर्ण परिसर को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अभाविप की ओर से छात्र रोहन गड़कोटी और पवन जोशी धरने पर नजर आए। प्राचार्य ने धरना स्थल पर पहुंंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा कि बताया कि अब काॅलेज का गेट शाम 5:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी ने आंदोलनकारियों से रात के समय सावधानी बरतने को कहा है। उनका कहना है कि बाहरी तत्व रात में काॅलेज की दीवार फांदकर अंदर आ सकते हैं। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत अनेक छात्र नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें