संवाद न्यूज एजेंसी टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान ने देहरादून के वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि के तृतीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक महोत्सव कौथिग-2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने सबसे अधिक पदक जीतकर नया इतिहास बनाया। विजेताओं के लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बुधवार को काॅलेज में निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने बताया कि कौथिग 2025 में उत्तराखंड के समस्त कैंपस संस्थान और संबद्ध महाविद्यालयों से 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सोशियो हैकाथॉन में उत्तम तिवारी, रुद्रांश जोशी, मनीष सिंह बिष्ट की टीम ने द्वितीय स्थान, इनोवेशन प्रोजेक्ट में शुभम, विज्ञात बिष्ट, इंदरजीत बोहरा ने रजत पदक जीता। खेल डिस्कस थ्रो बालक में समीर अहमद स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ बालक में आशीष जोशी ने स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में आशीष जोशी नेे रजत जीता।
लंबी कूद में आशीष जोशी ने रजत, 200 मीटर रिले दौड़ में दीपेश पांडे, जतिन चुफाल ने कांस्य और 400 मीटर दौड़ में मानसी रावत ने कांस्य जीता। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माइम में प्रियांशु सिंह, हर्षित भट्ट, वंश, कार्तिक चिलकोटी, अक्षत, अरबाज, जतिन, ऋषभ, कपिल ने स्वर्ण और वेस्टर्न डांस में संध्या आर्या, बबीता, शुभांकर आर्या, अजय जोशी, निकिता, ऋतिका, मोहित ने रजत जीता। वाद्य वादन में अंकित उप्रेती, गौरव ने रजत जीता।
मॉडलिंग में प्रियांशु सिंह ने मिस्टर स्पार्क रजत और यशस्विनी शुक्ला ने मिस स्पार्क रजत, मॉडलिंग बालक में विशाल मिश्रा मिस्टर ईवनिंग कांस्य पदक, नाटक स्किट माही अधिकारी, प्रियंशु सिंह, अंकिता, हर्षित, अरबाज, जतिन, मानसी, दिव्या, ऋषभ, कबीर, कपिल ने कांस्य और रीजनल डांस में संध्या आर्या, बबीता, अंचल, रिया कन्याल, गरिमा, प्रियांशी शर्मा, विदिता, ऋतिका ने कांस्य और सालसा डांस में शुभांकर आर्या, संध्या आर्या ने कांस्य पदक जीता।
संस्थान के सहायक प्राध्यापक नरेश कुमार, दिविष्ठ और अंजना ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। काॅलेज में लौटने पर संस्थान के निदेशक प्रो. मंडोरिया ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।