फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राजकीय पाॅलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उठाई पानी के लिए आवाज

Sun, 13 Sep 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। इससे कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ ही परिसर में रह रहे करीब 15 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कॉलेज की प्रयोगशालाओं का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज परिसर में एकत्रित छात्र-छात्राओं ने खाली बर्तन हाथ में लेकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। परिसर में दो बोरवेल हैं जिनसे पेयजल आपूर्ति की जाती है। बिजली नहीं होने के कारण बोरवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं नदी, नालों और गधेरों से पानी लाकर अपनी दिनचर्या चलाने को मजबूर हैं।
पेयजल संकट को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास में रह रहे बाराकोट, चंपावत, पाटी और लोहाघाट क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को फिलहाल घर से कॉलेज आने की सलाह दी है। इस दौरान मोहित कुमार, विनय राजभर, करुणेश पाठक, प्रियांशु धामी, हार्दिक पंत, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत में समय लग रहा है। ऊर्जा निगम से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि कॉलेज परिसर में उत्पन्न पेयजल संकट का समाधान हो सके। -धर्मेंद्र प्रकाश, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें