फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत कैंपस के छात्र-छात्राओं को जल्द नई किताबें मिलेंगी

Sat, 01 Nov 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस को जल्द ही नई किताबें मिलेंगी। विभिन्न विभागों के माध्यम से किताबों के प्रस्ताव निदेशक ने मांगे थे। इसके बाद विभागाध्यक्षों ने जरूरी किताबों की सूची तैयार कर उपलब्ध करा दी थी।
विज्ञापन

कैंपस के निदेशक प्रोफेसर पीएस बिष्ट ने बताया कि कैंपस के छात्र-छात्राओं को जल्द ही नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय के विभागाध्यक्षों ने किताबों की सूची उपलब्ध करा दी है। करीब सात लाख रुपये की किताबें मंगाई जाएंगी। पांच वेंडरों को किताबों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। उनकी ओर से किताबों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि लंबे समय से विभागों के पास पुराने सलेबस की किताबें थी, ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कैंपस की इस पहल से अब उन्हें पढ़ाई में परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें