फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 12 Feb 2019 10:53 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जीजीआईसी खेतीखान में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते पुलिस और कराटे एसोसिएशन के कोच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा-निर्देशन में पुलिस कर्मियों और कराटे एसोसिएशन ने जीजीआईसी खेतीखान में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान छात्राओं को महिला अपराध से बचाव संबंधी कानून की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


उप निरीक्षक ज्योति, महिला हेल्पलाइन की सपना, आशा के अलावा कराटे एसोसिएशन के दीपक अधिकारी, अंकित पांडे ने कहा कि कराटे छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए काफी जरूरी है। कराटे का ज्ञान होने से वह विपरीत परिस्थिति में फंसने पर आत्मरक्षा कर सकती हैं। एसआई ज्योति ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत 1090 नंबर पर की जा सकती है। प्रधानाचार्या हेमलता जोशी ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए टीम का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें