चंपावत के लोहाघाट में शैक्षिणक भ्रमण करते पिथौरागढ़ कैंपस के छात्र-छात्राएं। स्रोत छात्र
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस के एमए भूगोल के छात्र-छात्राओं ने चंपावत जिले का शैक्षिक भ्रमण किया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा पंत के नेतृत्व में एमए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 26 छात्र-छात्राओं ने रीठासाहिब गुरुद्वारा, मां वाराही धाम देवीधुरा, लोहाघाट का मायावती आश्रम, बाणासुर किला, बालेश्वर मंदिर समूह, गोल्ज्यू मंदिर, टी गार्डन को देखा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चंपावत के इतिहास से जुड़ी जरूरी जानकारी की रिपोर्ट बनाई। डॉ. पंत ने कहा कि चंपावत के इतिहास से जुड़ी जानकारी छात्र-छात्राओं के लिए भविष्य में लाभप्रद साबित होंगी। वहां दीक्षिता पांडे, शोध छात्र आरती आदि थे। संवाद