फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम, बीमारी को हाफ करेंगे बापू हम...

विज्ञापन
बिसारी राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बागवानी में प्रथम तीन स्थान पर आई छात्राएं सीमा, साक्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बिसारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का समापन हो गया है। समापन संकल्प गीत कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम, बीमारी को हाफ करेंगे बापू हम के साथ हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा के साथ विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता में मनीष, नितिन, साक्षी, स्वच्छ विद्यार्थी में विकास व सीमा, पेंटिंग में देवेंद्र, निखिल, महिला, भाषण में रीमा, दीपिका, नीरज और वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोमल, मीनाक्षी, दीपांश को पुरस्कृत किया गया।
जबकि सर्वोत्तम बागवानी वर्ग में सीमा, साक्षी और प्रतिभा को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में ममता जोशी, सुशीला जोशी, रजनी, जानकी, मीना आदि ने सफाई को सेहतमंद जीवन व समाज की पहली सीढ़ी बताया। इस मौके पर उमेश चंद्र, महेश राम, पंकज कुमार, पीयूष, हार्दिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चौड़ाकोट के छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
पाटी (चंपावत)। जीआईसी चौड़ाकोट में प्रधानाचार्य पुष्करनाथ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने थुवामौनी से स्कूल परिसर तक सफाई अभियान चलाया। चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आनंद मेहता ने स्वच्छता की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताने के साथ प्रेरित किया। ग्रामीणों ने घर और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर शिक्षक कैलाश जोशी, जगदीश जोशी ने विचार रखे। कार्यक्रम में संगीता सिंह, मुन्नी धामी, एचडी मुरारी, गोपाल जोशी, प्रेमनाथ गोस्वामी, महरोज मियां आदि मौजूद थे। इससे पूर्व शनिवार को एसडीएम शिप्रा जोशी के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर हम सब ने ये ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है, एक दो-एक दो पॉलिथीन को फेंक दो के नारों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया।
जैविक और अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान बनाने के साथ पॉलिथीन और प्लास्टिक से बनी चीजों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। वहां खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर बाजपेई, दयाकिशन भट्ट, मनोज गहतोड़ी, ईश्वर, जीवन सिह, डीके नाथ, प्रदीप जोशी, सतीश जोशी, जगत सिह बिष्ट, तेज सिंह के अलावा जीआईसी, मल्लिकार्जुन, जेएन सरस्वती विद्यामंदिर, शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
जीआईसी गांधीनगर में चलाया स्वच्छता अभियान
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के राजकीय इंटर कॉलेज गांधीनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के आसपास की झाड़ियों को काटा गया, रास्तों की सफाई की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार टम्टा ने स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर के चारों ओर साफ-सफाई की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वच्छता का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। ब्यूरो

स्वच्छता अभियान चलाते जीआईसी चौड़ाकोट के छात्र-छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें