फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को जीवन का लक्ष्य करना होगा सुनिश्चित:डा.हर्बोला

विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में बीएड विभाग के सहयोगियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कालेज में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, उन्नयन एवं नवाचार विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.बीएम हर्बोला ने कहा कि यदि प्राध्यापक छात्र को केंद्र बिंदु बनाकर अपने दायित्वों का निर्वाह करे तो महाविद्यालयों में शैक्षिक माहौल सुदृढ़ हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि अभिभावक जिन उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को यहां उच्च शिक्षा के लिए भेजते हैं, उनके जीवन की दिशा व दशा निर्धारित करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। डॉ.कमलेश सक्टा ने शांति पाठ किया। प्राचार्य प्रो.एसके गुरुरानी ने सभी का स्वागत करते हुए शैक्षिक स्तर को ऊंचा किए जाने के लिए समवेत प्रयास की आवश्यकता बताई। डॉ.महेश त्रिपाठी के संचालन में छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। डॉ.अनीता सिंह, डॉ.प्रकाश लखेडा, डॉ.अल्का कोली, डॉ.स्वाति मेलकानी कमलेश पांडेय, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित ढेक, राहुल जोशी, चंद्रा जोशी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर उत्कृष्ठ शैक्षिक माहौल, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए बीएड विभागाध्यक्ष डॉ.एके द्विवेदी एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें