फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी संकुल के आठ स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग

Sat, 22 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
हल्द्वानी संकुल के आठ स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केवि संगठन की दो दिवसीय संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता शिविर जारी है। बनबसा स्थित केवि क्रमांक दो में कई प्रतियोगिताएं हुई। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में रानीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समूह नृत्य में केवि मुक्तेश्वर, समूह गीत और एकल गीत में केवि रानीखेत ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालक वर्ग में लोहाघाट और बालिका वर्ग में भीमताल प्रथम रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में रानीखेत केवि पहले स्थान पर रहा। इसके अलावा लिखित प्रश्रोत्तर, लघु नाटिका, हिंदी और अंग्रेजी वादविवाद, काव्यपाठ, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिताएं भी हुई।  निर्णायक मंडल में कैलाश थपलियाल, डॉ. नीरज जायसवाल, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ.ज्योर्तिमय जैन, मनोज शर्मा, बीडी उपाध्याय, डॉ. शोभा ओली, राकेश प्रसाद थे। प्रदर्शनी की पर्यवेक्षक केवि रामपुर की प्राचार्या नूरबानो थीं। 

मेजबान विद्यालय की प्राचार्य रंजना बरफाल ने आभार जताया, उन्होंने बताया कि संभागीय प्रतियोगिताओं के चयनित छात्र-छात्राएं देहरादून संभाग में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम लाल, एसबी पाल ने किया। इस मौके पर डॉ.मुकेश कुमार, केएस रावत, वंदना, एस मजूमदार, आनंद मिश्रा, सचिन, दीपक, कुमकुम मिश्रा, ज्योति जोशी, मो. मुदस्सर आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें