राजकीय पीजी कालेज की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को एक सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से छात्रों के आंदोलन की सुध नहीं ली जा रही है। छात्रों ने शीघ्र मांगें न माने जाने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी भी दी।
वहीं, छात्रों के आंदोलन को विभिन्न संगठनों की ओर से समर्थन दिए जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और सभासद नंदन तड़ागी ने आंदोलन का समर्थन करते हुए धरने में शिरकत की। सोमवार को धरने पर छात्रसंघ सचिव कमल जोशी, उपाध्यक्षा नेहा महर, मनीषा महर, पूजा, शोभा रावत, पूजा भट्ट, पिंकी, नवल बोहरा, जगदीश महरा, नवीन, सुरेश पुनेठा, मनोज जोशी, पवन तिवारी, सुमन जोशी आदि बैठे।
भारत विरोधी नारेबाजी के विरोध में किया प्रदर्शन
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत के नेतृत्व में छात्रों ने देश को नुकसान पहुंचाने की सोच रखने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।