फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन विषयों की मंजूरी मिलने पर छात्रों ने मनाया जश्न

Fri, 15 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा में तीन नए विषय खुलने पर जश्न मनाते डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में पीजी (स्नातकोत्तर) में तीन विषयों हिंदी, समाज शास्त्र और राजनीति विज्ञान की मंजूरी के अलावा अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर की तैनाती से छात्र-छात्राएं खुश हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जश्र मनाया। इन मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अक्तूबर में आंदोलन किया था।
विज्ञापन


खेलो भारत के विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह संयोजक बनाए जाने पर सुदीप चम्याल का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, पूर्व छात्र महासंघ सचिव अर्जुन बिष्ट, पंकज चम्याल, अमित कुमार, सरिता रावत, मुस्कान बिष्ट, पंकज जोशी, धीरज महंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें