फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कफलांग विद्यालय परिसर को चमकाया

विज्ञापन
चंपावत के कफलांग प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाते एनएसएस शिविरार्थी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिनी विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफलांग में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राधेश्याम भट्ट ने शिविर का शुभारंभ कर स्वयंसेवकों को सेवा योजना के उद्देश्य बताए। उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने सरस्वती वंदना समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिविरार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई अभियान संचालित कर उसे चमका दिया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी और संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना महामारी से बचाव के उपायों की जानकारी देकर साप्ताहिक शिविर की कार्ययोजना बताई। सह संयोजक डॉ. मीना परगांई ने लक्ष्य गीत गाकर शिविरार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें