परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढाने की मांग को लेकर लोहाघाट पीजी कॉलेज में प्राचार्य के माध्यम से कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने और ऑफलाइन आवेदन भरने की व्यवस्था की मांग की। इसे लेकर उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा।
छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बगौली के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र राठौर के जरिए भेजे ज्ञापन में कहा गया कि कई छात्र भारी वर्षा के चलते सड़क अवरुद्ध होने और अन्य कारणों से स्नातक तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने पूर्व की तरह परीक्षाओं से एक सप्ताह पूर्व तक भी आवेदन पत्र भरने की तिथि घोषित करने मांग की।
ज्ञापन देने वालों में विवि प्रतिनिधि संजय बगौली, उपाध्यक्ष अंकुर माहरा, कोषाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, नगर मंत्री इंदर ढेक, राहुल जेाशी, कमल कुल्याल, सुषमा खर्कवाल, कल्पना कलौनी, नीरज सक्टा, रोबिन मेहता, प्रदीप कलौनी आदि थे।