चंपावत के मुडियानी में नशामुक्ति अभियान में शामिल छात्राएं।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत मुड़ियानी प्राथमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में शामिल छात्राओं को जागरूक किया गया। अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य की ओर से नशामुक्ति समाज निर्माण में छात्राओं की अहम भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि छात्राएं ही परिवार और समाज की अच्छी वालंटियर्स हैं। जो अपने अभिभावकों और परिवार के सदस्यों को जागरूक करने में सहायक हो सकती हैं। वह परिवार के सदस्यों को यह समझा सकती हैं कि नशे के सेवन से न केवल संबंधित व्यक्ति बल्कि छात्र-छात्राओं का शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक ह्रास होता है। इस मौके पर 51 शिवरार्थियों ने नशामुक्ति अभियान में सहयोग देने के लिए संकल्प पत्र भी भरे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी नेगी आदि भी मौजूद रहे।