नमामि गंगे अभियान के तहत लोहाघाट की लोहावती नदी की स्वच्छता में जुटे छात्र छात्राएं और हिमवीर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नमामि गंगे अभियान के तहत राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रों और आईटीबीपी के हिमवीरों ने लोहावती नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नदी को साफ किया। अभियान का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
आईटीबीपी के बसंत कुमार नोगल के नेतृत्व में आए आईटीबीपी के हिमवीरों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोहावती नदी पर बने श्मशान घाट पर फैली लकड़ियों, कपड़ों को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय, सदस्य डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. कमलेश शक्टा ने लोगों से अपने आसपास बहने वाली नदियों, गधेरों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की बात कही। अभियान में ऋषेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मेहता, चेयरमैन गोविंद वर्मा, सीमा देवी, लक्ष्मण बिष्ट, दीपक अधिकारी, सचिन जोशी, ईओ कमल कुमार, आईटीबीपी के उप सेनानी बरेंदर सिंह, एसएम अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।