फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय से करें हल : डीएम

Tue, 22 Sep 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किसी अपरिहार्य कारण से शिकायत को फोर्स क्लोज करने की स्थिति में स्पष्ट कारण दर्ज करने के साथ शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें