फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की उठाई मांग

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.आरएस भट्ट को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के राजकीय पीजी कॉलेज में सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ती जा रही है। छात्र नेताओं ने बुधवार को प्राचार्य प्रो. राधेश्याम भट्ट के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्र नेताओं का कहना है कि महाविद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राएं सेमेस्टर प्रणाली के पक्ष में नहीं हैं। छात्र-छात्राओं को दुर्गम क्षेत्रों से आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सेमेस्टर प्रणाली के तहत निरंतर परीक्षाएं चलने के कारण पठन पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां सेमेस्टर प्रणाली लागू किया जाना बेहद कठिन है। सेमेस्टर प्रणाली के बाद छात्रों के अन्य क्रियाकलाप जैसे एनएसएस, खेलकूद आदि के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में अंकित, महेश, कैलाश नाथ, ललित सिंह देउपा, पूर्व अध्यक्ष गौरव पांडेय, देवकी, भूमिका, हेमलता, माधुरी, बबीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें