फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने दूसरे दिन भी की महाविद्यालय में तालाबंदी

विज्ञापन
पीजी कॉलेज चंपावत में तालाबंदी करते छात्र-छात्राएँ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सहित कई छात्र-छात्राओं ने दूसरे दिन भी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की और प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

छात्रों ने सैन्य विज्ञान, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र की मंजूरी, एमएससी, एमकॉम की स्वीकृति, पीजी में भूगोल, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, शिक्षकों के पदों का सृजन, पुस्तकालय प्रभारी की नियुक्ति की मांग की। कहा कि इन विषयों के नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दूसरे कॉलेज में जाना पड़ रहा है।
तालाबंदी करने वालों में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पारस सिंह महर, कमल बिष्ट, तुषार वर्मा, मनीष महर, हर्षित राय, भानु प्रकाश, प्रियंका पुजारी, किरन, प्रियंका, अंकित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, मनीष महर, आकाश, संदीप रावत, भानु तड़ागी, मयंक, प्रशांत करायत, रोहित खर्कवाल, दीपा, सागर मौनी, पंकज, हिमांशु पुनेठा आदि शामिल थे। उधर प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद का कहना है कि छात्रों की मांगों को निदेशालय स्तर से शासन को भेज दिया गया है। छात्रों की सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें