चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 31 मई को उपचुनाव में बेहतरीन काम करने के लिए चयनित 46 अधिकारी-कर्मियों में से 29 को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया। शेष 17 के दूसरी जगह होने पर उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल, डीडीओ एसके पंत, पीडी विम्मी जोशी, शिक्षक जीवन कलौनी, सीएनडीएस के पीएम देवेश पंत, डीईओ तपन पांडेय, सीईओ जितेंद्र सक्सेना, डीईओ सीएस बिष्ट, एडीईओ नैन सिंह मेहरा, डीआईओ गिरजा जोशी, ईओ सीएस शर्मा, डीआईओ अशोक गुंटी, डीडीएमओ मनोज पांडेय, एएसटीओ राजीव जायसवाल, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, दरोगा मीनाक्षी नौटियाल, भूपेंद्र सिंह नेगी, नवीन देउपा, नवीन राम, अनिल रौतेला, एनडी तिवारी, अरुण पांडेय, प्रमोद खर्कवाल, गिरीश चंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह और बची सिंह जीना शामिल हैं।
एसएसबी अधिकारियों का हुआ सम्मान
चंपावत। स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी मुख्यालय ने शानदार सेवा देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने सहायक कमांडेंट त्रिलोचन जोशी और निरीक्षक प्रकाश राम को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा निरीक्षक संजीव चक्रवर्ती को गोल्डन डीजी डिस्क और मुख्य आरक्षी हुपेंदर सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, नितिन सिंह, डॉ. घनश्याम पटेल, निरीक्षक रंजन बच्चर, संजीव नाथ, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह, यशपाल मौनी, अंकित सिंह राजपूत, प्रकाश चंद, सुंदीप अहिरे, अर्ले प्रवीन, श्याम भट्ट आदि मौजूद थे।