फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के साथ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sat, 26 Sep 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के साथ ही राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए 22 प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शक्ति-प्रदर्शन कर नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए चार, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए दो, सचिव और उप सचिव के लिए तीन-तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इस दौरान शहर और कालेज परिसर में सुरक्षा के खासे बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराए। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एनएसयूआई के गोविंद कुमार के अलावा कमल जोशी और प्रकाश लाल ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के गिरीश कुमार, एबीवीपी के संतोष कुमार के अलावा गौरव शर्मा और शाहवेज हुसैन, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की कोमल टम्टा और एनएसयूआई की मोनिका ठाकुर, सचिव पद पर एबीवीपी के अर्जुन सिंह अधिकारी और एनएसयूआई के चर्चित शर्मा के अलावा हेमंत कुमार ने नामांकन किया है। उप सचिव पद के लिए एबीवीपी के राजकिशोर भंडारी के अलावा हसनैन रजा और भोला नाथ ने नामांकन कराया है।

इस पद पर एनएसयूआई ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की वैष्णवी शर्मा और एबीवीपी के शुभम पांडेय के अलावा संजना एवं अक्षय फर्त्याल ने नामांकन किया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए शुभम कुमार और सोनी आर्या ने दावेदारी भरी है। छात्र संघ प्रभारी डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को 12 बजे तक नाम वापसी और एक बजे से नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 30 सितंबर को सुबह आठ से एक बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक छात्रा प्रत्याशी नहीं कर पाई नामांकन, विवाद
हाईस्कूल और इंटर के प्रमाण पत्र न होने से छात्रा उपाध्यक्ष पद की एक प्रत्याशी नामांकन दर्ज कराने से वंचित रह गई। इस छात्रा द्वारा एबीवीपी के उप सचिव पद के प्रत्याशी राजकिशोर भंडारी पर प्रमाण पत्र लेने के बाद नहीं लौटाने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर नामांकन के दौरान कालेज परिसर में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। वहां मौजूद कोतवाल कमल राम आर्या और उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत ने किसी तरह उन्हें समझा कर स्थिति संभाली।

787 छात्र-छात्राएं देंगे वोट
महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 787 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। छात्र संघ प्रभारी डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि फीस जमा नहीं कर पाए छात्र-छात्राओं द्वारा फीस जमा करने के बाद उन्हें भी मतदान का अधिकारी दिया जाएगा, जिससे मतदाता छात्र-छात्राओं की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें