फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी न देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
विज्ञापन
नगर पंचायत की बैठक में भाग लेते सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत प्रशासन और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें तहबाजारी और नगर पंचायत की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई। तय किया गया कि सवारी ढोने वाली बाइकों, व्यापार करने को बाहर से आने वाले वाहन और फेरी लगाने वालों से कर वसूला जाएगा। दुकानों के बाहर नाली के ऊपर सामान रखने पर चालान कर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत के ईओ शेखर चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहबाजारी नहीं देने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। ठेकेदार ने मीना बाजार के अलावा कुछ अन्य व्यापारियों द्वारा तहबाजारी न देने की शिकायत की। व्यापारियों ने नाली के ऊपर सामान रखने वाले दुकानदारों का चालान करने का सुझाव दिया। बताया गया कि मीना बाजार में सड़क के दोनों ओर बनी नालियों पर प्रतिष्ठान स्वामियों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़क पर आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

बैठक में तय किया गया कि अब नगर पंचायत ठेकेदार द्वारा बनबसा से नेपाल जाकर कारोबार करने वालों, फेरी लगाने वालों और कबाड़ का काम करने वालों के अलावा भारत-नेपाल के बीच सवारी ढोने वाले बाइक चालकों से भी कर वसूला जाएगा। नगर में व्यवसाय को आने वाले वाहनों से भी टैक्स लिया जाएगा। लीज पर रेलवे भूमि पर सब्जी बेचने वालों से भी नगर पंचायत तहबाजारी वसूलेगी। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, दीपक रजवार, मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें