फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाएं

Fri, 29 Dec 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
जनता दरबार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कढ़ाई और गैस चूल्हा देती प्रभारी मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सूबे की महिला, बाल विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन विकास राज्य मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि बेटी दो परिवारों को शिक्षित करने के साथ सृष्टि को बढ़ाने का कार्य करती है। इसलिए बेटी को स्वतंत्र रूप से काम करने की आजादी दें जिससे वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सके।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के वन पंचायत सभागार में आयोजित जनता दरबार को संबोधित करते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के हर संभव प्रयास करने को कहा। जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि 12 समस्याएं दर्ज की गई। 
जिनमें फलदार वृक्षों का मुआवजा प्रदान करने, गुरू गोरखनाथ धाम तक मार्ग निर्माण करने, नरसिंह डांडा में चार किमी सड़क का निर्माण करने, बिरगुल में पंचायत घर, गड़कोट में पेयजल उपलब्ध कराने, चिकित्सा विभाग में संविदा में कार्यरत उपनल कर्मियों को 11 माह के मानदेय का भुगतान करने आदि की समस्या रखी गई।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कृषि, सिंचाई वाले क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था के साथ जंगली जानवरों से खेती के बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने, पंचायत घर निर्माण मनरेगा विधायक निधि से कराने के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर में रखी गई समस्याओं का समाधान एक माह में करने और शासन स्तर पर हल होने वाली समस्याओं को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। 
शिविर में डीएम डॉ. अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी कामिनी गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, हेमेश कलखुड़िया के अलावा विभागीय अधिकारी और आम जनता उपस्थित थी। संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी बंशीधर पंत ने किया।

कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाई
चंपावत। राज्यमंत्री रेखा आर्या ने वन पंचायत सभागार के बाहर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 20 आंगनबाड़ी केंद्रों को 5 किलो के गैस सिलेंडर सहित चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर व बच्चों को हो रही आइरन की कमी को देखते हुए लोहे की कढ़ाई तथा नवजात शिशुओं के लिए 9 महिलाओं को बैष्णवी किट वितरित किए। इसके अलावा  राज्य मंत्री ने जिले की आठ ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी की। उन्होंने ग्राम बचकोट, बड़पास, नरसिंहडांडा, नघान, बनलेख, पठालन, मड़चमार तथा मोड़ापोखरी के ग्राम प्रधानों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें