बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के लोग लवारिस पशुओं से परेशान हैं। गांव पहुंचकर लावारिस पशु किसानों की फसलो और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाजार में सब्जियों की दुकानों पर भी लावारिस पशु नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा एनएच और संपर्क मार्गों पर रात के समय बैठे लावारिस पशुओं के दिखाई नहीं देने पर कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। किसान हेमेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह, कैप्टन हरीश कापड़ी, प्रधान गीता देवी, नेहा बसेड़ा आदि ने प्रशासन से लावारिस पशुओं को पकड़कर अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है। संवाद