बनबसा (चंपावत)। गुदमी ग्रामसभा के नया बस्ती, भैंसाझाला और लाटाखल्ला वासी लावारिस पशुओं परेशान हैं। लावारिस पशु रात में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।
जनप्रतिनिधि भरत प्रसाद ने बताया कि बड़ी संख्या में लावारिस पशु फसल चट कर रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत ने बताया कि भैंसाझाला में ग्रामीण बारी-बारी से खेतों की चौकीदारी कर रहे हैं। बीडीसी सदस्य निर्मला भारती, विपिन लोहिया, आकाश कुमार, विनोद भारती, नरेश कुमार आदि ने सोलर फेंसिंग की मांग उठाई है।