फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसएसजे विवि अल्मोड़ा का अजब हालः छात्रा को मिले 600 में से 684 अंक

Wed, 10 Apr 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी त्रुटिपूर्ण अंकतालिका। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत परिसर में अध्ययनरत बीएससी के एक छात्रा को कुल अंक से अधिक अंक परीक्षाफल में दिए गए हैं। छात्रा को 600 में से 684 अंक प्राप्त हुए हैं। कुल अंकों से अधिक अंक मिलने पर हर कोई हैरत में हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से बीएससी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। लंबे समय बाद आए परिणाम से किसी के चेहरे पर खुशी थी तो किसी के मायूसी। एक छात्रा अपना परीक्षा परिणाम देखकर हैरान हो गई। वेबसाइट पर अपलोड अंकतालिका में उसके 600 में से 684 अंक अंकित हैं। इतने अंक पाकर छात्रा खुद को ठगा महसूस कर रही है। 600 अंक आते तो शायद छात्रा किसी को बताती नहीं, लेकिन 84 नंबर अधिक आने से छात्रा, उसके मित्र अपने हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह महर ने कहा कि एसएसजे विश्वविद्यालय की खामियों के चलते छात्र-छात्राएं लगातार परेशान हो रहे हैं। कभी परीक्षा देने के बाद अंकतालिका में छात्र-छात्राओं को अनुपस्थिति दिखाना बड़ी समस्या होने लगी है। चंपावत परिसर के परीक्षा नियंत्रक किरन कुमार पंत ने बताया कि वेबसाइट में अधिक अंक गलती से अंकित हो गए होंगे। इसे जल्दी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें