फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुई चोरी

Thu, 03 Jan 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला अस्पताल में चोरों ने पर्ची काउंटर का ताला तोड़ वहां अलमारी में रखी तीन हजार की रेजगारी साफ कर ली। 

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात को चोरों ने जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर का ताला तोड़ डाला। चोर यहां रखी अलमारी से तीन हजार रुपये की रेजगारी चुरा ले गए। अस्पताल के कर्मचारी प्रेम सिंह थ्वाल बृहस्पतिवार को सुबह जब पर्ची काउंटर का ताला खोलने वहां पहुंचे तो उन्हें काउंटर का ताला टूटा मिला।
उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां रखी अलमारी का ताला खुला हुआ था। अलमारी में से तीन हजार रुपये की रेजगारी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना प्रभारी सीएमएस को दे दी। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि अस्पताल में हुई चोरी के संबंध में सभी कर्मचारियों की बैठक ली गई है। अभी तक किसी की ओर लिखित सूचना नहीं आई है। लिखित सूचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



पर्ची बनाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा 
चंपावत। जिला अस्पताल में चोरी होने से पर्ची बनाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।  दोपहर 12 बजे तक पर्ची नहीं कटी। जिससे मरीजों का काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


नाली में पड़ा मिला गल्ले का ताला 
चंपावत। जिला अस्पताल में चोरी की खबर सामने आई तो अस्पताल के पास ही एक ढाबे के स्वामी सोबन कार्की ने उनके ढाबे के पीछे नाली में ताला पड़े होने की जानकारी दी। जब पर्ची काटने वाले कर्मियों ने उसे देखा तो उन्होंने बताया कि वह ताला गल्ले वाला ही है। 

काफी समय से सीसीटीवी कैमरे भी पड़े हैं खराब 
चंपावत। जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर व डिस्पेंसरी की गैलेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कुछ महीनों से खराब चल रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें