फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भी नहीं मिला पर्यावरण मित्रों को वेतन

Sat, 20 Jun 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जून से आठ दिन तक पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल की। वेतन दिए जाने के आश्वासन पर 12 जून को हड़ताल खत्म हो सकी। हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन स्वच्छकों को वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। उल्टा 11 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम लगाने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने पांच जून से आठ दिनों तक हड़ताल की। वेतन दिए जाने के आश्वासन पर 12 जून को समझौता हुआ, लेकिन वेतन एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका है। पर्यावरण मित्रों को पांच महीने और कार्यालय के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए करीब 13 लाख रुपये की जरूरत है। सफाई कर्मियों को वेतन तो अभी तक नहीं मिला, लेकिन 11 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम का मुकदमा वे जरूर झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें