चंपावत में नशा मुक्ति अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में रुद्रपुर के तीन अभियुक्तों इमरान, आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार किया।
चंपावत में नशा मुक्ति अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 244.06 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं–
इमरान
आशीष
अभिषेक
STF टीम अब गिरफ्तार तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
टीम में शामिल रहे
निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, एसआई विनोद जोशी, एसआई जगदीप नेगी, HC किशोर कुमार, HC वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद (STF) एवं निरीक्षक चेतन रावत, एसआई जितेंद्र बिष्ट, HC कमल कुमार (कोतवाली टनकपुर)।