फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक कॉलों से अलर्ट रहें ग्रामीण

Sun, 18 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 53 किमी दूर खटोली गांव में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। नागरिकों को मोबाइल के जरिए एटीएम के ठगों से बचाव के लिए कॉल रिकार्डिंग सुनाई गई। इसी तरह मोबाइल से लॉटरी का झांसा देने वालों के प्रति अलर्ट किया गया।
विज्ञापन


चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने इलाके में फेरी एवं बाहरी लोगों पर नजर रखने और अनिवार्य सत्यापन में सहयोग करने की अपील की। शराबखोरी, दिवाली के दौरान जुएं आदि पर लगाम कसने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोगी रवैये की प्रशंसा की।

21 अक्तूबर को खटोली के मां भगवती दरबार मेले में शांति बनाने के लिए शांति समिति बनाई गई। रिटायर्ड हवलदार किशन सिंह और रमेश सिंह के नेतृत्व में 15 युवाओं की टीम बनाई गई। बैठक में तल्ली खटोली के ग्राम प्रधान नवीन सिंह, मल्ली खटोली के प्रधान उत्तम सिंह, देवेंद्र सिंह, विमल सिंह, सूरज सिहं, रोहित सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें